Home » राजस्थान » सांभर में अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़:दिन में रेकी कर रात में चोरी करता था, मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार

सांभर में अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़:दिन में रेकी कर रात में चोरी करता था, मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार

जयपुर के सांभर में पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले एक अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सुवाराम बावरिया को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दिन में रेकी कर रात के अंधेरे में बकरियों की चोरी करता था।

आरोपी के पास से चोरी की गई बकरियों को बेचकर मिले 4,000 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पूछताछ में आरोपी सुवाराम बावरिया ने सांभर क्षेत्र में बकरी चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। इस गिरोह के खिलाफ सांभर, दातारामगढ़, जीणमाता और जयपुर के प्रताप नगर सहित कई थाना क्षेत्रों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

सांभर थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा