जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम पवालियां, डिग्गी रोड़, तहसील सांगानेऱ, जिला जयपुर में निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को पूर्व में दिनांकः 20.11.2024, 07.02.2025, 16.05.2025 को ध्वस्त किया गया था। उक्त निजी खातेदारी करीब 15 बीघा कृषि भूमि पर पुनः भूमि को समतल कर ‘‘वृन्दावन विहार’’ के नाम से बनाई गई ग्रेवल, सीमेन्ट के ब्लॉक की सडकें, प्लाटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांकः 29.09.2025 को जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से पुनः ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, प्रवर्तन अधिकारी जोन-11 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।






