Home » राजस्थान » राज्य सेवा में गोपनीयता और निष्ठा की प्रतिबद्धता आवश्यक -देवनानी

राज्य सेवा में गोपनीयता और निष्ठा की प्रतिबद्धता आवश्यक -देवनानी

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने जीवनकाल का महत्वपूर्ण समय सेवाकाल में पूरा कर लेते है। राज्य सेवा में गोपनीयता और निष्ठा के प्रति प्रतिबद्ध होना आवश्यक है देवनानी ने विधान सभा कर्मियों का आव्हान किया कि वे सभी राजस्थान विधान सभा की गरिमा को बनाये रखने वाले कार्य करें। निष्ठा का स्वभाव बनाएं और संस्था के प्रति समर्पित रहे। सही समय पर आना और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना जिम्मेदार कार्मिक की पहचान होती है देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा देश की सर्वश्रेष्ठ विधान सभा है। इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने में विधान सभा के प्रत्येक कर्मी का महत्वपूर्ण योगदान है।
अध्यक्ष देवनानी सोमवार को यहां विधान सभा में विधान सभा के उप सचिव प्रवीण कुमार मिश्रा और फोटोकॉपीयर सुरेश चन्द्र सैन के सेवानिवृत्ति समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों को श्रेष्ठता से करके संस्थान का नाम रोशन करने का प्रयास करना चाहिए। किसी भी संस्था के कर्मी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, तो संस्था भी उनके हितो का ध्यान प्राथमिकता से रखेगी। देवनानी ने साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर मिश्रा और सैन का अभिनन्दन कर भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृति के सभी समारोहों में अध्यक्ष देवनानी की मौजूदगी पर विधानसभा कर्मियों ने उनका आभार जताया।
देवनानी ने कहा कि विधान सभा में कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सौभाग्यशाली होते है। लोकतंत्र के इस मंदिर में काम करने का मौका कुछ लोगों को ही मिल पाता है। यहां विधायकगण से कार्मिकों का सीधा सम्पर्क होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पवित्र स्थल पर मनोभाव और सकारात्मक दृष्टि से काम करके निष्ठावान होने का परिचय दें। विधान सभा का प्रत्येक कर्मी सहभागिता से कार्य करें। संस्था के हित के लिए सामूहिक प्रयास करें। अपनी श्रेष्ठ क्षमताओं का उपयोग राष्ट्र के विकास में करें।
देवनानी ने विधान सभा के कार्मिकों को नवरात्रा और विजयदशमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव पुरुषोत्तम शर्मा और राजस्थान विधान कर्मचारी सहकारी साख समिति के अध्यक्ष रवि जैन सहित विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।