Home » राजस्थान » जोधपुर में प्रेम विवाह के बाद दोनों पक्ष भिड़े:एक-दूसरे पर चाकू और तलवार से हमला; 4 घायल

जोधपुर में प्रेम विवाह के बाद दोनों पक्ष भिड़े:एक-दूसरे पर चाकू और तलवार से हमला; 4 घायल

जोधपुर में प्रेम विवाह के चलते दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने धारदार हथियार और पत्थर से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मामला कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र का है।

मारपीट की घटना को तस्वीरों में देखें

राजू सुपर मॉल के सामने दोनों पक्ष लाठी-डंडों से एक-दूसरे से मारपीट करते हुए।
राजू सुपर मॉल के सामने दोनों पक्ष लाठी-डंडों से एक-दूसरे से मारपीट करते हुए।
दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को लात-घूसों से मारा।
दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को लात-घूसों से मारा।
एक-दूसरों को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए।
एक-दूसरों को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए।

हमले में 4 घायल कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी हम्मीर सिंह भाटी ने बताया कि झालामंड के मोती मार्केट में राजू सुपर मॉल के सामने सोमवार रात को दो गुटों में विवाद हुआ है। एक पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दी है। मामले की जांच कर रही है। चाकूबाजी और तलवारबाजी में गोपी , पवन मेघवाल, अनिल कुमार समेत एक अन्य घायल हो गया था। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।