Home » राजस्थान » भरतपुर के पुलिस थाना भुसावर में पदस्थापित उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

भरतपुर के पुलिस थाना भुसावर में पदस्थापित उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भुसावर में पदस्थापित उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक को ग्राम झामरी पुलिस थाना बयाना जिला भरतपुर में परिवादी के रिश्तेदार के घर पर 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी व परिवादी के परिवारजनों की जमीन के विवाद के कारण एसडीएम भुसावर द्वारा जमीन को राज्य सरकार के अधीन लेने के लिए पुलिस थाना भुसावर से रिपोर्ट चाही गई थी। आरोपी उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक उक्त रिपोर्ट को परिवादी के पक्ष में तैयार कर देने की एवज में 40,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।

जिस पर एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी भरतपुर के अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी पुलिस थाना भुसावर में पदस्थापित उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक को ग्राम झामरी पुलिस थाना बयाना जिला भरतपुर को परिवादी के रिश्तेदार के घर पर 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा गया है।

आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।