Home » राजस्थान » चोरी-लूट के मामले में 2 साल से फरार इनामी गिरफ्तार:दोनों आरोपी दिवाली मनाने घर आए थे, पुलिस को देखने भागने लगे

चोरी-लूट के मामले में 2 साल से फरार इनामी गिरफ्तार:दोनों आरोपी दिवाली मनाने घर आए थे, पुलिस को देखने भागने लगे

उदयपुर की ओगणा थाना पुलिस ने चोरी और लूट के मामले में एक साल से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एसपी उदयपुर की ओर से 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि दोनों ही आरोपी लंबे समय से फरार होकर घर नहीं आ रहे थे। दीवाली मनाने के लिए ये घर आए हुए थे।

दोनों को आमली खेड़ा के जंगल से डिटेन किया गया। बाद में दोनों को अग्रिम जांच के लिए मावली थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आरोपी पप्पू पिता थावरा निवासी आमली खेड़ा और तख्ताराम पिता थावरा निवासी आमली खेड़ा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को देख जंगल की तरफ भागने लगे पुलिस ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त करते हुए काठ की बावड़ी होते हुए आमली खेड़ा पहुंची। जहां पुलिस को देख दो युवक जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने संदिग्ध लगने पर दोनों का पीछा किया और आमली खेड़ा के जंगल से पकड़ लिया। उनसे भागने का कारण पूछा तो दोनों ने बताया कि उनके खिलाफ मावली थाने में चंदन चोरी के केस दर्ज हैं इसलिए भाग रहे थे। ऐसे में पुलिस की टीम दोनों को थाने लाई। जांच में पता लगा कि दोनों इनामी अपराधी है जो मावली थाने में वांछित चल रहे थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास