Home » राजस्थान » गुप्त-वृंदावन धाम में 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया:मोतीडूंगरी गणेश मंदिर और गोविंददेवजी मंदिर में चढ़ा अन्नकूट भोग; दीया कुमारी पहुंची दर्शन करने

गुप्त-वृंदावन धाम में 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया:मोतीडूंगरी गणेश मंदिर और गोविंददेवजी मंदिर में चढ़ा अन्नकूट भोग; दीया कुमारी पहुंची दर्शन करने

जयपुर में दीपावली के बाद बुधवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। घरों और मंदिरों में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की गई, अन्नकूट प्रसाद वितरित हुआ और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

जयपुर के जगतपुरा में गुप्त वृंदावन धाम में 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया गया। जिसे भारत की पवित्र नदियों और तीर्थों के जल और गाय के गोबर से निर्मित किया गया। भगवानकृष्ण बलराम का विशेष श्रृंगार किया गया, उत्सव की विशेष बात ये थी की भक्तों ने स्वयं गिरिराज गोवर्धन को भोग लगाने के लिए 108 प्रकार के भोजन पकवान तैयार किये। गुप्त वृन्दावन धाम में गोवर्धन पूजा के दिन विदेशी मेहमानों सहित हजारों भक्तों के लिए अन्नकूट महाप्रसादम का आयोजन भी किया गया

गुप्त वृंदावन धाम जयपुर और हरे कृष्णा मंदिर मुंबई के अध्यक्ष अमितासन दास ने कहा- मंदिर में भगवान कृष्ण-बलराम का विशेष श्रृंगार किया गया। धाम में विशेष उत्सव के तहत गोवर्धन पूजा पर श्रद्धालुओं ने गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया।

जयपुर के जगतपुरा में गुप्त वृंदावन धाम में 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया गया।
जयपुर के जगतपुरा में गुप्त वृंदावन धाम में 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया गया।

वहीं इस मौके पर भक्तों ने ही गिरिराज गोवर्धन को भोग लगाने के लिए 108 प्रकार के पकवान तैयार किए। गोवर्धन पूजा पर सैकड़ों भक्तों ने अन्नकूट महाप्रसादम ग्रहण किया।

जयपुर में गोविंददेवजी मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। ठाकुरजी को 350 किलो सामग्री से बने भोग अर्पित किए गए। महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में पूजा-अर्चना और महाआरती हुई। भक्तों ने भगवान गोवर्धन की परिक्रमा कर घर-परिवार की खुशहाली की कामना की।

गोविंद देवजी मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा की।
गोविंद देवजी मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा की।

शहर के कई इलाकों में महिलाएं घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर विधिपूर्वक पूजा कर रही थीं। पूजा में अन्नकूट का भोग लगाया गया, जिसमें दूध, दही, शहद, गंगाजल और बताशे शामिल थे। मान्यता है कि भगवान गोवर्धन को लेटे हुए पुरुष के रूप में बनाया जाता है और उनकी नाभि में दीपक रखा जाता है. प्रसाद बाद में सभी में वितरित किया गया।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित गोवर्धन पूजा में हिस्सा लिया। घरों और मंदिरों में महिलाएं सुबह से ही पूजा की तैयारियों में व्यस्त रहीं। उन्होंने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर फूलों और रंगों से सजाया। पूजा के दौरान परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन हुआ। बाजरा, कड़ी, खीर, चावल, भुजिया, पुए और हरी सब्जियों का भोग ठाकुर जी को अर्पित किया गया। अलग-अलग मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज जयपुर स्थित प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज जयपुर स्थित प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। उपमुख्यमंत्री ने भगवान गणेश को अन्नकूट की भोग प्रसादी अर्पित की और गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

वंदे मातरम के 150 साल पूरे:भिंडर पुलिस थाने में सामूहिक गायन, स्टूडेंट्स के साथ ही यूथ सीएलजी, सुरक्षा सखी हुए शामिल

उदयपुर जिले के भींडर पुलिस थाने में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर शनिवार को एक