Home » राजस्थान » ओसियां में मालगाड़ी से 6 ऊंटों की मौत:10 से अधिक घायल, आधे घंटे तक ट्रैक बाधित रहा

ओसियां में मालगाड़ी से 6 ऊंटों की मौत:10 से अधिक घायल, आधे घंटे तक ट्रैक बाधित रहा

ओसियां रेलवे स्टेशन के पास इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के निकट एक मालगाड़ी की चपेट में आने से ऊंटों का एक झुंड दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक ऊंट घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद कई ऊंट मालगाड़ी के इंजन के आगे फंस गए। इसके कारण ट्रेन आधे घंटे से अधिक समय तक ट्रैक पर खड़ी रही, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी सुभाष कावा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पशु चिकित्सकों को सूचित किया। सूचना के बाद डॉक्टरों की एक टीम और पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।

फिलहाल, घायल ऊंटों को मालगाड़ी के इंजन के बीच से निकालने का काम जारी है। उन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

भावनाथ स्टेशन पर ट्रेन से युवती की मौत:हाथ पर गुदा मिला ​’सिकंदर’, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में भावनाथ (भेहणा) रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवती की ट्रेन की