Home » राजस्थान » शादी के 4-महीने बाद महिला की मौत,गले पर मिले निशान:परिवार का आरोप- गला घोंटकर मारा, दहेज के लिए टॉर्चर किया जाता था

शादी के 4-महीने बाद महिला की मौत,गले पर मिले निशान:परिवार का आरोप- गला घोंटकर मारा, दहेज के लिए टॉर्चर किया जाता था

जयपुर में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। महिला को दहेज के लिए टॉर्चर किया जाता था। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHO (विद्याधर नगर) नरेंद्र खीचड़ ने बताया- मृतक ज्योति (29) पत्नी महेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली थी। पहले पति से उसका तलाक हो चुका है। करीब 4 महीने पहले ही उसकी महेन्द्र से शादी हुई थी। वनस्थली मार्ग पर चाय की दुकान करने वाला महेन्द्र अपनी पत्नी ज्योति के साथ विद्याधर नगर स्थित ढेहर के बालाजी में किराए से रहता था।

दहेज के लिए टॉर्चर किया जाता था

आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ज्योति को टॉर्चर किया जाता था। आए दिन उससे मारपीट की जाती थी। 14 नवम्बर को संदिग्ध हालत में ज्योति की मौत हो गई। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

मृतका की मां ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस को मृतका के गले पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया है। मृतका की मां लीला देवी का आरोप है कि 14 नवम्बर को पति महेन्द्र सिंह ने हरफूल जाट, बजरंग जाट और शंकर लाल जाट के साथ मिलकर बेटी ज्योति का गला घोट कर मार डाला। विद्याधर नगर थाने में मृतका की मां लीला देवी की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय