Home » राजस्थान » रेलवे चीफ कोच सागर मल धायल बने पर्यवेक्षक:नोएडा में होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में मिली जिम्मेदारी

रेलवे चीफ कोच सागर मल धायल बने पर्यवेक्षक:नोएडा में होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में मिली जिम्मेदारी

द्रोणाचार्य अवॉर्डी और रेलवे बॉक्सिंग टीम के चीफ कोच सागर मल धायल को वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 16 से 28 नवंबर तक नोएडा में आयोजित होगी।

रेलवे के स्पोर्ट्स ऑफिसर जितेंद्र ने बताया कि सागर मल धायल पिछले 42 वर्षों से उप रेलवे की बॉक्सिंग टीम को कोचिंग दे रहे हैं। वह टीम के सेलेक्टर की भूमिका भी निभाते हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ के अध्यक्ष पीसीपीओ प्रदीप कुमार सिंह और संघ के महासचिव अनुज तायल ने धायल को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। धायल अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह और मैरी कॉम के कोच भी रह चुके हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने