Home » राजस्थान » जयपुर में कुत्ते ने महिला पर हमला किया, VIDEO:झपट्‌टा मारकर गिराया, दोनों हाथ और पीठ को नोच डाला; सोसाइटी में टहल रही थी पीड़िता

जयपुर में कुत्ते ने महिला पर हमला किया, VIDEO:झपट्‌टा मारकर गिराया, दोनों हाथ और पीठ को नोच डाला; सोसाइटी में टहल रही थी पीड़िता

जयपुर में पालतू डॉग (कुत्ते) ने महिला पर हमला कर दिया। महिला अपनी सोसाइटी में घूम रही थी। तभी अचानक कुत्ते ने झपट्टा मारकर महिला को गिरा दिया। फिर उसके दोनों हाथों और पीठ पर काट लिया।

महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसे कुत्ते से बचाया। परिवार के सदस्य उसे लहूलुहान हालत में नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी।

घटना शनिवार रात 8 बजे की है। पीड़ित महिला ने भांकरोटा थाने में डॉग ऑनर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

अब देखिए, घटना से जुड़ी 4 PHOTOS..

महिला अपनी सोसाइटी में घूम रही थी, तभी अचानक एक कुत्ता दौड़ते हुए उसके सामने आ गया।
महिला अपनी सोसाइटी में घूम रही थी, तभी अचानक एक कुत्ता दौड़ते हुए उसके सामने आ गया।
कुत्ते ने महिला पर हमला कर उसे गिरा दिया। उसके हाथ और पीठ पर नोचने लगा।
कुत्ते ने महिला पर हमला कर उसे गिरा दिया। उसके हाथ और पीठ पर नोचने लगा।
महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने कुत्ते से महिला को छुड़ाया।
महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने कुत्ते से महिला को छुड़ाया।
घायल महिला को परिवार के लोग हॉस्पिटल लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।
घायल महिला को परिवार के लोग हॉस्पिटल लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।

कुत्ते ने झपट्टा मारकर गिरा दिया पीड़िता दीप माला चौधरी ने अपनी रिपोर्ट में बताया- मैं केशोपुरा स्थित आशियाना आमंत्रण सोसाइटी के एक फ्लैट में रहती हूं। शनिवार रात करीब 8 बजे अपनी सोसाइटी में घूम रही थी। जैसे ही मैं ब्लॉक नंबर-2 के सामने पहुंची, वहां एक कुत्ता खड़ा था।

दीप माला ने बताया कि डर के मारे मैंने आवाज लगाई कि यह किसका कुत्ता है, इसे पकड़ो। तभी कुत्ता दौड़कर मेरी तरफ आ गया और मुझ पर हमला कर दिया। कुत्ते ने जैसे ही झपट्टा मारा, मैं जमीन पर गिर गई। इसके बाद कुत्ते ने मेरे दोनों हाथों को बुरी तरह काट लिया। फिर पीठ पर भी काटा। जब मैं चिल्लाई तो सोसाइटी के लोग इकट्ठा हो गए।

लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती कराया दीप माला ने बताया- डॉग ऑनर अदिति सिंह के घर से भी दो लोग आए। उन्होंने जैसे-तैसे कुत्ते को पकड़ा। कुत्ते के हमले से मैं लहूलुहान हो गई। परिवार के सदस्य तुरंत मुझे लहूलुहान हालत में नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मुझे छुट्टी दे दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय