Home » राजस्थान » हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो, लिखा-‘आज बोलते दुश्मन’:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पहले भी मारपीट के दो मामले दर्ज

हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो, लिखा-‘आज बोलते दुश्मन’:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पहले भी मारपीट के दो मामले दर्ज

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने के मामले में दादिया थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। दादिया थाना पुलिस ने मामले में आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इसने अपने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर हथियार की फोटो लगाकर लिखा था “आज बोलते दुश्मन”।

दादिया थाना SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया- पुलिस को जब ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने जानकारी जुटाई। इसके बाद मामले में सुरेश कुमार (38) निवासी स्वरूपपुरा बेरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले भी मारपीट जैसे दो मामले दादिया पुलिस थाने में दर्ज हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सड़क सुरक्षा अभियान:सड़क हादसों का कहर… पिछले साल प्रदेश में 8,576 मौतें, इस साल सितंबर तक 8,787

प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। छोटे-बड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख