Home » राजस्थान » घूमर-2025 महोत्सव की तैयारियाँ तेज़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला मोर्चा व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

घूमर-2025 महोत्सव की तैयारियाँ तेज़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला मोर्चा व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

जयपुर 19 नवंबर को होने वाले संभाग स्तरीय घूमर–2025 महोत्सव को लेकर तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर महिला मोर्चा, महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अब तक किए गए प्रचार-प्रसार की समीक्षा की और कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाने पर जोर दिया।

दिया कुमारी ने कहा कि सभी को मिलकर घूमर महोत्सव को बढ़ावा देना होगा, ताकि प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और विरासत अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने रीति-रिवाज़ और त्योहारों को बड़े स्तर पर मनाएँ, जिससे नई पीढ़ी अपनी संस्कृति को समझ सके और उससे जुड़े रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विरासत को विकास से जोड़ने की बात करते हैं, इसलिए हमें भी इसी दिशा में कार्य करना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि घूमर कार्यक्रम सिर्फ एक शुरुआत है और इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे आगे और विस्तारित किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर भी सरकार की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान महिला कार्यकर्ता, पार्षद सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय