Home » राजस्थान » मुठभेड़ के बाद दबोचे गए कुख्यात गौ-तस्कर

मुठभेड़ के बाद दबोचे गए कुख्यात गौ-तस्कर

भिवाड़ी फेज III पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देशन और थानाधिकारी दारासिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौ-तस्करी के एक शातिर गिरोह के चार बदमाशो को रविवार की सुबह गौरव पथ सब्जी मंडी के पास गायों को पिक-अप गाड़ी में भरने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया।
भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग
भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो 7-8 तस्करों ने भागने का प्रयास कर पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन से उनका पीछा किया।
तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग के कारण पिक-अप गाड़ी के टायर फट गए जिसके बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर कच्चे-पक्के रास्तों से भागने लगे। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से घेराबंदी कर चार आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ चौड़ा मेव(30), तारीफ उर्फ शम्भू मेव (26), अनीश मेव (26) और साहिल मेव (23) निवासी नूंह, हरियाणा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मौके से गौ-तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप गाड़ी और एक गौवंश को भी बरामद किया, जिसे उसके असली मालिक को सौंप दिया गया है। आरोपी चोरी के वाहन से गोवंश तस्करी किया करते हैं।
राहुल उर्फ चौड़ा 48 से अधिक मामलों का वांछित
गिरफ्तार तस्करों में राहुल उर्फ चौड़ा सबसे कुख्यात है। उसके विरुद्ध हरियाणा और राजस्थान में हत्या, लूट, चोरी, गौ-तस्करी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और राजकार्य में बाधा जैसे चार दर्जन से भी अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इन दोनों राज्यों के कई बड़े मामलों में वांछित चल रहा था।
पुलिस कार्रवाई के दौरान गैंग के 3 से 4 अन्य सदस्य मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। फरार हुए आरोपियों में राहुल पुत्र अकबर और जुनैद उर्फ जुन्ना शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश में जंगल और पहाड़ी इलाकों में छापेमारी की गई, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस अब बाकी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने