Poola Jada
Home » राजस्थान » भरतपुर में चलती ट्रेन से गिरा युवक, हॉस्पिटल में मौत:उतरते समय बिगड़ा था बैलेंस, कोटा से अपने घर धौलपुर जा रहा था

भरतपुर में चलती ट्रेन से गिरा युवक, हॉस्पिटल में मौत:उतरते समय बिगड़ा था बैलेंस, कोटा से अपने घर धौलपुर जा रहा था

भरतपुर में रूपवास जाते समय चलती ट्रेन से उतर रहे एक व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ गया। इससे वह सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार- मृतक धौलपुर जिले के बाड़ी इलाके का रहने वाला था और कोटा से अपने घर जा रहा था।

कोटा में नौकरी करता था मंगल मृतक के परिजनों ने बताया- धौलपुर के बाड़ी निवासी मंगल सिंह(40) कोटा में नौकरी करता था। वह कोटा से छुट्टी लेकर अपने घर बाड़ी जा रहा था। उसे रूपवास उतरना था, जहां से बाड़ी के लिए आना था। लेकिन ट्रेन में उसे नींद आ गई। यात्रियों ने उसे बताया की रूपवास से ट्रेन आगे बढ़ चुकी है तो मंगल अचानक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा।

चलती ट्रेन से उतरते समय बैलेंस बिगड़ा चलती ट्रेन से उतरने के कारण अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। प्लेटफॉर्म के आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना कर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। आज सुबह 5 बजे उसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया और उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय