Home » राजस्थान » 0056ग्रुप के गैंगस्टर्स के सोशल मीडिया-अकाउंट के 4 फॉलोवर्स गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर के गानों पर रील बनाकर दहशत फैलाने का प्रयास करते आरोपी

0056ग्रुप के गैंगस्टर्स के सोशल मीडिया-अकाउंट के 4 फॉलोवर्स गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर के गानों पर रील बनाकर दहशत फैलाने का प्रयास करते आरोपी

सीकर में 0056 ग्रुप के वीडियो पर रील बनाकर गाना लगाने व दहशत फैलाने के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आरोपी हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा के 0056 ग्रुप के सोशल मीडिया अकाउंट से जुडे़ हुए थे।

सीकर जिले में बदमाशों के सोशल मीडिया अकाउंट के फॉलोवर्स पर पुलिस शिकंजा कस रही है। दादिया थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

युवाओं को बहला-फुसलाकर ग्रुप में जोड़ रहे गैंगस्टर सीकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- सामान्य रूप से काम करने वाले और पढ़ने वाले युवाओं को बहला-फुसलाकर गैंगस्टर ग्रुप में जोड़ते हैं। इन युवाओं के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए गैंगस्टर दहशत फैलाने का काम करते हैं। दादिया थाना पुलिस ने गैंगस्टर्स के फॉलोवर्स पर नकेल कसते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

11 कैंपर गाड़ी एक जैसे 0056 नंबर प्लेट से खरीदी, जश्न का वीडियो मनाते बदमाश दादिया थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद ने बताया- ये आरोपी गैंगस्टर का गाना एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दहशत फैलाते हैं। बदमाश रविंद्र कटेवा ऐसे युवाओं के जरिए आमजन में बदमाशी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कराकर दहशत फैलाने का काम करते हैं। पुलिस ने ग्रुप के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में राहुल और सोनू को गिरफ्तार किया है।

साथ ही पुलिस ने पिछले दिनों 11 कैंपर गाड़ी एक जैसे 0056 नंबर प्लेट (रविंद्र कटेवा ग्रुप का नंबर) से खरीदने व जश्न मनाने का वीडियो गैंगस्टर के गाने के साथ सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने व आमजन में दहशत फैलाने में आरोपी हरदयालपुरा निवासी महेश व गेरू मील की ढाणी तन बेरी निवासी विनोद को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आमजन से गैंगस्टर के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो नहीं करने और बदमाशी के कंटेंट को बढ़ावा नहीं देने की अपील की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सड़क सुरक्षा अभियान:सड़क हादसों का कहर… पिछले साल प्रदेश में 8,576 मौतें, इस साल सितंबर तक 8,787

प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। छोटे-बड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख