Poola Jada
Home » राजस्थान » सोशल-मीडिया पर डाले महिला के फोटो, आरोपी गिरफ्तार:बार- बार परेशान कर रहा था; भीलवाड़ा पुलिस ने गुजरात से पकड़ा

सोशल-मीडिया पर डाले महिला के फोटो, आरोपी गिरफ्तार:बार- बार परेशान कर रहा था; भीलवाड़ा पुलिस ने गुजरात से पकड़ा

एक महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। इस युवक ने एक महिला के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए और फिर उसे परेशान किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए

मामला गंगापुर थाना क्षेत्र का है। गंगापुर कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के बलिया और हाल सूरत में रहने वाले आनंद कुमार पुत्र रामनाथ यादव के खिलाफ एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि आनंद ने परिवादी की पत्नी के अश्लील फोटो- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए और उसकी पत्नी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा है।

पुलिस ने सूरत से पकड़ा

पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर इसके सूरत में होने का पता लगाया। इसके बाद एक टीम सूरत भेजी गई और आरोपित को डिटेन कर गंगापुर लाया गया। जांच के बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया और इससे अब डिटेल पूछताछ की जा रही है ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जल संसाधन मंत्री ने हनुमानगढ़ में जल संरचनाओं के प्रगतिरत कार्यों का किया निरीक्षण—

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत गुरुवार को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर दौरे पर रहे। उन्होंने हनुमानगढ़ जिले के नहरी