Home » राजस्थान » चौमूं में रिमझिम बारिश से सर्दी का असर बढ़ा:सुबह की दिनचर्या प्रभावित, रबी की फसलों को होगा फायदा

चौमूं में रिमझिम बारिश से सर्दी का असर बढ़ा:सुबह की दिनचर्या प्रभावित, रबी की फसलों को होगा फायदा

चौमूं उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 5 बजे से चौमूं कस्बे सहित आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस बेमौसम बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सर्दी का असर बढ़ गया।

बारिश के चलते सुबह-सुबह लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को बूंदाबांदी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वालों को छातों व रेनकोट का सहारा लेना पड़ा।

कई ग्रामीण इलाकों में खेत रास्तों पर पानी भर जाने से किसानों को भी परेशानी हुई। हालांकि, इस बारिश को गेहूं, जौ, सरसों सहित अन्य रबी फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस बारिश से ठंड में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने