Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर में महिला से गैंगरेप करते हुए फेसबुक लाइव किया:नशे में झुग्गी में घुसकर पिलाया था नशीला पदार्थ, 50 हजार भी लूट ले गए थे, दो गिरफ्तार

सीकर में महिला से गैंगरेप करते हुए फेसबुक लाइव किया:नशे में झुग्गी में घुसकर पिलाया था नशीला पदार्थ, 50 हजार भी लूट ले गए थे, दो गिरफ्तार

सीकर में 30 साल की महिला से गैंगरेप के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 24 नवंबर की दोपहर 3 बजे का है। आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान फेसबुक लाइव भी कर दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

दरअसल, मजदूरी का काम करने वाली महिला की झुग्गी में आरोपी घुसे और महिला को पिता और दो साल के बच्चे के सामने नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी शराब के नशे में थे।

नशे में रेप कर 50 हजार रुपए भी लूट ले गए थे आरोपी

आरोपियों ने नशे में महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं आरोपी उसके पास झुग्गी में रखे 50 हजार रुपए भी लूटकर ले गए थे। इस दौरान आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया था।

जिसके बाद महिला ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

शराब के नशे में महिला की झुग्गी में घुसे थे आरोपी

थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 25 नवंबर को इलाके की रहने वाली 30 साल की महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने रिपोर्ट में बताया था कि आरोपी शराब के नशे में उसकी झुग्गी में घुस गए। यहां आने के बाद आरोपियों ने मारपीट करते हुए रेप करना शुरू कर दिया। साथ ही रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में उसी बस्ती के रहने वाले दो आरोपियों को दबोचा। आरोपियों की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल दिलीप की विशेष भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय