Home » राजस्थान » उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ’ के अवार्ड से सम्मानित

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ’ के अवार्ड से सम्मानित

जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शुकवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” के अवार्ड से सम्मानित किया।
सचिन मित्तल ने बताया कि पुलिस का ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास अपराधियों में भय की भावना जनता में साकार हो इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार प्रयासरत् है। उन्होंने बताया कि कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार से पुलिसकर्मियों के मनोबल में बढोतरी के साथ-साथ पुलिसकर्मी बेहतर व सराहनीय कार्य करने के प्रेरित होंगे।

अक्टूबर माह 2025 का “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से चिन्हित सियाराम कानि० पुलिस थाना जवाहर नगर ने सांयकालीन गश्त के दौरान सड़क किनारे बेहोश पड़े अज्ञात व्यक्ति को तुरन्त ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचा कर उपचार दिलवाया जिससे व्यक्ति की जान बच सकी, कानि० ने उत्कृष्ट मानवता के लिए सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया।

जिला पश्चिम के सरिता पुलिस थाना सिन्धीकैम्प ने साईबर काइम से संबंधी परिवादों का निस्तारण करवाकर गुमशुदा 14 मोबाईलों को ट्रेस कर पीड़ितों को लौटाने का सराहनीय कार्य किया।

जिला उत्तर के महिपाल कानि० ने पुलिस थाना विद्याधर नगर के प्रकरण में अज्ञात मृतक की पहचान कर एवं वारिसान की तलाश कर उक्त वारदात को अंजाम देने वाले वाले आरोपियों का चिन्हित कर मुल्जिम नवीन कुमार डंगोरिया व अजय स्वामी को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी तथा अन्य प्रकरण में अभियुक्त शाहिद कुरेशी उर्फ शानु को गिरफ्तार कर उसके कब्जे चोरी की 7 मोटरसाईकिलें बरामद करवायी।

जिला दक्षिण के जगदीश कानि. ने पुलिस थाना, चाकसू के दो प्रकरणों में आरोपियों को दस्तयाब करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

मोहनलाल कानि० यातायात प्रशासन जयपुर ने इन्टरसेप्टर पर तैनात रहकर तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करवाया गया जो सहरानीय कार्य किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय