सूरतगढ़। सूरतगढ़ पीजी कॉलेज एवं सूरतगढ़ बीएड कॉलेज के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय “अविष्कार” कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी के समापन अवसर पर सूरतगढ़ शहर के सरकारी एवं निजी स्कूलों के हज़ारों विद्यार्थियों ने कॉलेज में चल रही प्रदर्शनी का अवलोकन किया । छात्रों में वैज्ञानिक रुचि जगाने और उन्हें ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित प्रदर्शनी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित कई आकर्षक शैक्षिक मॉडल प्रस्तुत किए।
आज मुख्य अतिथि डूंगरराम गेदर विधायक सूरतगढ़ ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की । विशिष्ट अतिथियों के रूप में विनोद चौधरी तहसीलदार सूरतगढ़, परसराम भाटिया पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार तनेजा रोटरी क्लब, काजल छाबड़ा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, डॉ मनोज अग्रवाल, हितेश कुमार, मनीष कुमार ए यू बैंक, एडवोकेट अनिल भार्गव अध्यक्ष, एडवोकेट उदित ओझाइया कोषाध्यक्ष, दीपक शर्मा, देवेन्द्र कुमार, सत्येंद्र मुंजाल, ज्योति मुंजाल आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में प्रतियोगिता स्वरूप रखे गए मॉडल्स का निर्णायक मंडल व्याख्याता सुमित जोशी, सीताराम नरूला, दिव्या आहूजा ने मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया।निर्णायक मण्डल ने कार्यक्रम की सराहना कर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विधायक गेदर जी ने कहा कि मेहनत से सफलता प्राप्त की जा सकती है, इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। सचिव वरूण गर्ग ने निर्णायक गण को सम्मान प्रतीक देकर सम्मान किया।
कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रवीण अरोडा एवं राजकुमार गर्ग ने अतिथियों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों के प्रयासों कि सराहना की। तरूण गर्ग, डॉ राखी गर्ग, डॉ नारायण छिम्पा डॉ विवेक शर्मा ने प्रदर्शनी में विभिन्न संकायों में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों में विजेताओं को प्रभारी संजय जैन व मीना चुघ द्वारा पुरस्कृत किया गया । मंच संचालन डॉ अमित एवं टेक चंद ने किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं व्याख्याताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ नारायण छिम्पा ने कहा कि विज्ञान कला प्रदर्शनी से छात्र-छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में दिमाग को विस्तारित करने का एक अच्छा मौका मिलता है।






