Home » राजस्थान » बिना नंबर की कार में पकड़ा गया चोर:19 मामलों में था वांछित, कई वारदातों के खुलासे की संभावना

बिना नंबर की कार में पकड़ा गया चोर:19 मामलों में था वांछित, कई वारदातों के खुलासे की संभावना

जोधपुर के झंवर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के फरार शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने फरार आरोपी ओंकार सिंह (25) निवासी कोटड़ा थाना शिव जिला बाड़मेर को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में वाहन चोरी सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की काली कार में ओंकार सिंह झंवर धवा की ओर जा रहा है। इस पर राबड़ियावास और धवा के बीच नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। बरामद कार को जब्त कर पुलिस पड़ताल में जुटी है।

थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया- आरोपी ओंकार सिंह आले दर्जे का वाहन चोर है। उसके खिलाफ 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में और भी कई वारदातों के खुलासे की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सामोद पहाड़ी पर एक साथ दिखे 2 लेपर्ड:मूवमेंट पर रखी जा रही नजर, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

चौमूं उपखंड क्षेत्र के सामोद की पहाड़ियों पर एक साथ 2 लेपर्ड देखे गए हैं। इस घटना के बाद आसपास