राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरुवार को जयपुर स्थित उनके राजकीय आवास पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान देवनानी ने धनखड़ का पारंपरिक दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा राजस्थान विधानसभा का स्मृति-चिह्न एवं पुस्तक ऑपरेशन सिंदूर भेंट कर सम्मानित किया। दोनों ने समसामयिक राजनीतिक विषयों, लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा राष्ट्र निर्माण में विधायिका की भूमिका पर चर्चा की।
देवनानी ने बच्चों से कहा मेहनत करों और आगे बढो
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से विधान सभा में संस्कृति चिल्ड्रन्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। देवनानी ने बच्चों से कहा कि पढ़ो- लिखो, मेहनत करो और निरन्तर आगे बढ़ते रहो। देवनानी ने बच्चों से उनकी पढाई और परिवार के बारे में पूछा। विद्यार्थियों ने राजस्थान विधानसभा का राजनीतिक आख्यान संग्रहालय भवन और सदन देखा।

स्पीकर को बच्चों ने अपने हाथों से बनाये उपहार भेंट किये-
विधानसभा अध्यक्ष को संस्कृति चिल्ड्रन्स एकेडमी के बच्चों ने अपने हाथों से बनाए उपहार भेंट किये। आठवीं कक्षा के शिवम शेखावत ने स्पीकर को उनका पोट्रेट, सातवीं कक्षा की नविका राठौड ने कागज के फूलों का गुलदस्ता और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के समूह ने स्पीकर को अपने हाथों से बनाया पक्षिघर भेंट किया। स्पीकर ने बच्चों के हस्तनिर्मित उपहारों को देखा और कहा कि ये अनमोल हैं। देवनानी ने बच्चों की मेहनत, समझ और कला की प्रशंसा की। इस मौके पर विद्यालय के सचिव आयुष शर्मा और शिक्षक दीपिका शर्मा भी मौजूद थे।
स्पीकर से पूर्व स्पीकर की मुलाकात-
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरुवार को विधानसभा में पूर्व अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने मुलाकात की।
देवनानी होंगे बहुविषयक सम्मेलन के मुख्य अतिथि-
वासुदेव देवनानी शुक्रवार को श्री भवानी निकेतन महिला पीजी महाविद्यालय में प्रातः 10 बजे दो दिवसीय बहुविषयक सम्मेलन का शुभारम्भ करेंगे। सम्मेलन में नवाचार, प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तीकरण और मानव मूल्यों के सतत् भविष्य पर विषय विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।





