Home » राजस्थान » DA Hike: राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA-Bonus को निर्वाचन आयोग से मंजूरी

DA Hike: राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA-Bonus को निर्वाचन आयोग से मंजूरी

जयपुर: राजस्थान में निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने तथा 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने को मंजूरी दे दी है. ऐसे में दीपावली (Diwali) आने में भले ही अभी कुछ दिन का समय बाकी हो, लेकिन राजस्थान के राज्यकर्मियों के लिए दिवाली आ गई है. राजस्थान में डीए अब 42% से बढ़कर 46% हो गया है.

इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि  यह खुशी की बात है कि राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के हित में सरकार द्वारा भेजे 4% महंगाई भत्ता वृद्धि प्रस्ताव को निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिल गई है. अब राजस्थान में महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया है. इस कदम से 8 लाख+कर्मचारी व 4 लाख+ पेंशनर लाभान्वित होंगे.

अनुमान लगाया जा रहा है कि बोनस बढ़ने पर राज्य सरकार पर करीब 500 करोड़ रुपये का आर्थिक भार आएगा. इसी तरह महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में बढ़ोतरी से राज्य पर सालाना करीब 1646 करोड़ रुपए आर्थिक भार आने का अनुमान लगाया जा रहा है. बता दें कि राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल में कर्मचारियों का डीए 12% बढ़ाया है. राज्य सरकार को बोनस और डीए बढ़ाने को निर्वाचन आयोग की मंजूरी की सूचना सोमवार रात मिल गई.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील