Home » राजस्थान » राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में रोजगार महोत्सव का होगा आयोजन – 25 दिसम्बर को वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में होगा भव्य रोजगार मेला

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में रोजगार महोत्सव का होगा आयोजन – 25 दिसम्बर को वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में होगा भव्य रोजगार मेला

वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला का प्रथम कार्यक्रम दिनांक 25 दिसम्बर 2025 (गुरुवार) को वाणिज्य महाविद्यालय, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर के परिसर में आयोजित किया जाएगा।

आयुक्त, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता ऋषभ मंडल ने बताया कि रोजगार महोत्सव का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि उक्त रोजगार महोत्सव में निर्माण, लॉजिस्टिक, होटल, बैंकिंग, मेडिकल, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, सिक्योरिटी, ई-कॉमर्स, कॉल सेंटर, बीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लगभग 70 निजी नियोजक भाग लेंगे। नियोजक अपनी रिक्तियों के अनुसार मौके पर ही युवा आशार्थियों का प्राथमिक चयन कर लाभान्वित करेंगे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी विभाग भी रोजगार महोत्सव में सहभागिता कर अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे आशार्थी योजनाओं का भी लाभ उठा सकें।

अधिक से अधिक युवा आशार्थियों एवं नियोजकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रोजगार विभाग द्वारा QR Code / Employer Registration – Job Fair (EEMS 2.0) पोर्टल जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आशार्थी एवं नियोजक पंजीकरण कर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

इस रोजगार महोत्सव में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक सहित सभी योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। सभी योग्य आशार्थियों से आग्रह है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ पंजीकरण कर रोजगार महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय