Home » राजस्थान » कुएं पर बुजुर्ग की हत्या से फैली सनसनी, कुएं पर लगा CCTV का DVR भी लेकर गए हत्यारे

कुएं पर बुजुर्ग की हत्या से फैली सनसनी, कुएं पर लगा CCTV का DVR भी लेकर गए हत्यारे

सिरोही: सिरोही जिले के बरलूट थाना क्षेत्र के मंडवाड़ा गांव में आज एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया हैं. अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग के हाथ पांवों को खाट से बांधकर मौत के घाट उतार दिया. घटना रात के समय की बताई जा रही है, जब बुजुर्ग अकेला अपने कृषि कुएं पर था. अज्ञात हत्यारों ने मौका देखकर रात के अंधेरे में बुजुर्ग को खाट से बांधकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद कुएं पर लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR भी हत्यारे मौके से लेकर चले गए, ताकि पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगे. घटना की सूचना के बाद बरलूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया.  जिस पर सिरोही के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी और उप अधिक्षक पारस चौधरी भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर वारदात की गंभीरता को देखते हुए MOB टीम को तुरंत मौके पर बुलाया,

साथ ही उदयपुर से FSL टीम और जोधपुर से डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया हैं. पुलिस अब इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए तकनीक के साथ साथ सभी पहलुओं से जांच करने में जुट गई हैं… हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही मंडवाड़ा गांव सहित आसपास के गांवों से लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर