Home » राजस्थान » विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की चौकसी, लंबे समय से फरार चल रहे एक महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की चौकसी, लंबे समय से फरार चल रहे एक महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले में विधानसभा चुनाव के तहत पुलिस द्वारा अपराधियों कि धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दोवड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

दोवड़ा थाना पुलिस ने लूट और मारपीट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोवड़ा थाना अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि पगारा निवासी गोविंद पिता रमेश रोत साल 2014 से लूट के एक मामले में फरार चल रहा था जिसे 9 साल बाद आज पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया.

वहीं पुलिस ने साल 2017 में मारपीट के मामले में फरार चल रही पगारा निवासी कविता पत्नी हेमचंद परमार को भी 6 साल बाद गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है.फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर