Home » राजस्थान » शास्त्री नगर में सनसनीखेज वारदात:मिलने के बहाने महिला को घर बुलाया, झगड़ा हुआ तो हत्या की, शव को कट्टे में पड़ोसी के घर फेंका, गिरफ्तार

शास्त्री नगर में सनसनीखेज वारदात:मिलने के बहाने महिला को घर बुलाया, झगड़ा हुआ तो हत्या की, शव को कट्टे में पड़ोसी के घर फेंका, गिरफ्तार

शास्त्री नगर थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक घर के आंगन में प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। शिनाख्त होने के बाद शाम को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और डॉग स्क्वॉड की मदद से कुछ ही घंटों में हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जितेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो मृतका के सामने वाले मकान में ही रहता था।

डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह परशुराम पार्क के पास सुभाष कॉलोनी में कॉन्ट्रेक्टर सूरज प्रकाश के मकान के आंगन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने शव फेंका। शव कंबल में लिपटा हुआ और प्लास्टिक के कट्टे में बंद था। मकान के एक फ्लोर पर कॉन्ट्रेक्टर की प|ी मुन्नी देवी व बच्चे रहते हैं, जबकि दो फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। मुन्नी देवी ने सुबह बोरा देखा, लेकिन किराएदारों का पार्सल समझकर वापस सो गईं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे किराएदारों ने बताया कि उनका कोई पार्सल नहीं आना था। इसके बाद बोरा खोलकर देखा गया तो उसमें महिला का शव मिला। करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी से आरोपी की पहचान

मौके पर पहुंचे एसएचओ हिम्मत सिंह और टीम ने सीसीटीवी और डॉग स्क्वॉड की मदद से 3 घंटे में संदिग्ध पड़ोसी को चिह्नित कर हिरासत में ले लिया। आरोपी शुरू में पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन एक फुटेज सामने आने और सख्ती के बाद उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

रात ढाई बजे शव ठिकाने लगाया

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में ही रखा। सोमवार को दिन में शव को कंबल में लपेटकर प्लास्टिक के कट्टे में बांधा। रात करीब ढाई बजे शव को उठाकर घर से बाहर निकला और करीब 100 मीटर दूर कॉन्ट्रेक्टर के मकान का गेट खुला देखकर आंगन में फेंककर फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने पानी डालकर कमरे की सफाई की और खून से सने कपड़े अमानीशाह नाले में फेंक दिए।

10 साल से पति से अलग रह रही थी

एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि 50 वर्षीय महिला तेलीपाड़ा निवासी है, जो 10 वर्षों से पति से अलग रह रही थी। करीब दो साल पहले आरोपी जितेन्द्र से पहचान हुई। रविवार दोपहर उसने महिला को घर बुलाया था। रात में पैसे के लेन-देन पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने महिला का सिर दीवार से पटककर हत्या कर दी। धारदार हथियार से चेहरे और सिर को भी कुचल दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।