राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को यह विकास रथ यात्रा ग्राम पंचायत सोडावास, टेवाली, गुंदोज, व वडेरावास से गुज़री। यात्रा के दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
इन कार्यक्रमों में पशुपालन मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने भी शिरकत कर जनसुनवाई की। कार्यक्रमों में संबोधित करते हुए जोराराम कुमावत ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाना है। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समग्र विकास के संकल्प को दोहराया गया।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 18





