Home » राजस्थान » जोधपुर में अलग-अलग इलाकों से नाबालिग समेत तीन युवतियां लापता:घर से मंदिर-अस्पताल जाने की कहकर निकली थी, अब तक नहीं लौटी; केस दर्ज

जोधपुर में अलग-अलग इलाकों से नाबालिग समेत तीन युवतियां लापता:घर से मंदिर-अस्पताल जाने की कहकर निकली थी, अब तक नहीं लौटी; केस दर्ज

जोधपुर में एक नाबालिग सहित तीन युवतियों के गायब होने का मामला सामना आया है। तीन थाना इलाकों से अलग-अलग युवतियों के लापता होने के मुकदमे दर्ज हुए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पहला मामला प्रतापनगर थाना इलाके का है, जहां एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि बुधवार को उनकी 17 वर्षीय बेटी दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, परिजनों ने एक युवक पर नाबालिग को भगाकर ले जाने का संदेह भी जताया है।

दूसरा मामला सूरसागर थाने में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी। गुरुवार शाम को वह घर से बाहर गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। उसका अभी तक पता नहीं लग पाया है।

तीसरा मामला खांडा फलसा थाने में सामने आया है। यहां रहने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी अस्पताल में जाने की बात कह कर घर से निकली थी। लेकिन फिर अस्पताल से वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर भी कहीं पता नहीं चला।

हालांकि, तीनों मामलों में तीन थाना इलाकों की पुलिस युवतियों की तलाश में जुट गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय