Home » राजस्थान » नहीं रहे फतेहपुर के पूर्व विधायक दिलसुख राय चौधरी:लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, डोटासरा समेत कांग्रेसियों ने शोक जताया; सरपंच से शुरू हुआ था राजनीतिक करियर

नहीं रहे फतेहपुर के पूर्व विधायक दिलसुख राय चौधरी:लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, डोटासरा समेत कांग्रेसियों ने शोक जताया; सरपंच से शुरू हुआ था राजनीतिक करियर

सीकर जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलसुख राय चौधरी का गुरुवार को देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन के बाद जिले समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पूर्व विधायक चौधरी का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर को उनके पैतृक गांव घस्सू में कर दिया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत अन्य नेताओं ने चौधरी के निधन पर शोक जताया है।

ये रहा दिलसुख राय चौधरी का राजनीतिक करियर

  • चौधरी वर्ष 1990 में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे।
  • वे लगातार 12 वर्षों तक जसरासर पंचायत के सरपंच भी रहे।
  • चौधरी का पंचायत और सहकारिता क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान रहा।
  • चौधरी और उनकी पत्नी विमला देवी पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके।
  • दिलसुख 2 बार निर्विरोध सहकारी समिति के अध्यक्ष भी चुने गए थे।
  • पूर्व विधायक चौधरी की बहू भी पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक हाकम अली समेत फतेहपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय