Home » राजस्थान » अराई पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा:धरपकड़ अभियान के तहत गोवंश तस्कर और दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

अराई पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा:धरपकड़ अभियान के तहत गोवंश तस्कर और दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अरांई थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गोवंश तस्करी का एक आरोपी और दो स्थायी वारंटी शामिल हैं।

थाना अधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि गोवंश तस्करी के मामले में मंदसौर, मध्य प्रदेश निवासी वसीम खान पुत्र अजीज खान मेवाती को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज मामले में हुई है। पुलिस ने पिछले दिनों 16 नवंबर को एक कंटेनर जब्त किया था, जिसमें गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था।

इसके साथ ही किशनगढ़ कोर्ट के केस नंबर 93/2023 में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को भी पकड़ा गया है। इनकी पहचान माला निवासी हनुमान पुत्र रामलाल जाट और डांग निवासी शैतान पुत्र श्रवण गुर्जर के रूप में हुई है।

इस पुलिस कार्रवाई में एएसआई वृद्धि चंद, हैड कॉन्स्टेबल आत्माराम, कॉन्स्टेबल दशरथ, सुमेर, जयराम, प्रहलाद कुड़ी, राजकुमार, सुरेश, मदन, हेमराज और कैलाश सहित पुलिस टीम शामिल थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद