Home » राजस्थान » बोराड़ा पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई:दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एस्केवेटर मशीन जब्त

बोराड़ा पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई:दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एस्केवेटर मशीन जब्त

बोराड़ा थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र के गुजरवाडा जोगियान गांव से अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक एस्केवेटर मशीन जब्त की है।

थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन, परिवहन और भंडारण विरोधी अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर पुलिस थाने ने यह कदम उठाया।

जब्त किए गए वाहनों और मशीन के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी गई है। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद, कॉन्स्टेबल लालाराम, हरिराम और सत्यनारायण पुलिस टीम में शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय