Poola Jada
Home » राजस्थान » घर में घुसे चोर मिठाई और नमकीन खा गए:आलमारी से गहने-कैश चुराए, स्कूटी भी ले गए साथ

घर में घुसे चोर मिठाई और नमकीन खा गए:आलमारी से गहने-कैश चुराए, स्कूटी भी ले गए साथ

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में परबतपुरा बाईपास पर अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर घर में घुसे। यहां से चार जोड़ी चांदी के पायजेब, 80 हजार नकद व स्कूटी ले गए। साथ ही रसोई में रखी मिठाई व नमकीन भी खा गए। पड़ोसियों ने जानकारी दी तो परिवार को घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मनमोहन जोशी की पत्नी रिंकू शर्मा ने बताया- वे परिवार सहित अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान सूना मकान देख अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उनके पड़ोसियों ने घर पर ताला टूटे होने की जानकारी दी तो अजमेर पहुंचे। जहां बदमाशों ने अलमारी के ताले तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और 80 हजार की नगदी के साथ ही कीमती सामान पार कर लिया।

साथ ही घर में रखी स्कूटी ले गए। बदमाशों ने फ्रिज में रखी मिठाई और बाहर रखी नमकीन भी खा गए। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस मामले की जांच जुटी है।

तोड़ा गया दरवाजे का ताला।
तोड़ा गया दरवाजे का ताला।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines