Home » राजस्थान » एटीएम कार्ड बदलकर 1.20 लाख निकाले:भाई के खाते से रुपए निकालने गया था पीड़ित; घर पहुंचने पर वारदात का पता चला

एटीएम कार्ड बदलकर 1.20 लाख निकाले:भाई के खाते से रुपए निकालने गया था पीड़ित; घर पहुंचने पर वारदात का पता चला

अजमेर में नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र में एटीएम फ्रॉड का मामला सामने आया है। जिसमें शातिर ठगों ने दिनदहाड़े युवक का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से एक लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए। पिता ने जब एटीएम कार्ड देखा तो पता चला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

भाई के खाते से रुपए निकालने गया था

नसीराबाद के जयपुरिया मोहल्ला निवासी सुनील जैन शनिवार को सुभाष गंज अनाज मंडी स्थित यस बैंक के एटीएम पर अपने भाई अनिल जैन के खाते से रुपए निकालने गए थे। इसी दौरान एटीएम के अंदर मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने बातों में उलझाकर चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। एटीएम कार्ड बदलने की बात से अनजान पीड़ित सुनील जैन राशि निकालने के बाद अन्य काम निपटाने के बाद करीब 2-3 घंटे बाद अपने घर पहुंचे और अपने पिता को रुपए व एटीएम कार्ड सौंपा। तभी पिता ने कार्ड देखकर बताया कि यह उनका कार्ड नहीं है।

पीड़ित सुनील जैन को ठगी की वारदात पता चला तो उसने बैंक में संपर्क किया, उसे पता चला कि खाते से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही नसीराबाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेल में गैंगस्टर मोगली ने फिर अपना सिर फोड़ा:जेल प्रशासन और लॉरेंस गैंग पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप; 38 से ज्यादा केस दर्ज

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने शुक्रवार को एक बार फिर बैरिक में अपना