Home » राजस्थान » एक दिन पहले लापता युवक का शव नाले में मिला:खेत में जाने के लिए कहकर घर से निकला था, हत्या की आशंका

एक दिन पहले लापता युवक का शव नाले में मिला:खेत में जाने के लिए कहकर घर से निकला था, हत्या की आशंका

डीग जिले के कुम्हेर कस्बे के एक नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव को पड़ा देखा तो, उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त की गई। युवक कल रात को घर से निकला था उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा।

कल से लापता था युवक

रघुवीर सिंह निवासी बड़ा मोहल्ला ने बताया- बेटा धर्म सिंह कल शाम खेत पर जाने की कहकर घर से निकला था। उसके बाद से वह नहीं आया। धर्म सिंह के घर नहीं आने पर उसे कस्बे और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया गया। उसका कुछ पता नहीं लगा।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया

आज आसपास के लोगों ने बताया कि कस्बे के एक नाले में एक शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद रघुवीर सिंह और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। वहां पर पहले से पुलिसकर्मी थे। उन्होंने शव को नाले से बाहर निकलवाया। इस मामले को लेकर पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद