Home » राजस्थान » फतेहपुर में अवैध हरी लकड़ी से भरा वाहन जब्त:कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर की कार्रवाई, वन विभाग ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया

फतेहपुर में अवैध हरी लकड़ी से भरा वाहन जब्त:कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर की कार्रवाई, वन विभाग ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया

फतेहपुर में कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से हरी लकड़ी ले जा रहे एक वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन सहित उसमें भरी हरी लकड़ी भी अपने कब्जे में ले ली।

कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया- यह कार्रवाई सीकर से चूरू जाने वाले हाईवे पर की गई। पुलिस वाहनों की नियमित जांच कर रही थी, तभी एक पिकअप वाहन को रोका गया।

जांच के दौरान पिकअप में हरी लकड़ियां भरी मिलीं। जब चालक से इन लकड़ियों से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन और लकड़ियों को जब्त कर लिया।

पुलिस ने इस संबंध में वन विभाग को भी सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से हरी लकड़ी ले जा रहे वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद