Home » राजस्थान » कार से टक्कर मार बाइक-सवार की हत्या, 1 गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में रेकी कर प्लान रचने का आरोप, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी

कार से टक्कर मार बाइक-सवार की हत्या, 1 गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में रेकी कर प्लान रचने का आरोप, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी

भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात बाइक सवार की कार से टक्कर मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते की गई इस वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जांच में सामने आया कि जमीन विवाद के कारण रेकी कर सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया।

यह था मामला

रायला थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि थाना क्षेत्र के लांबिया निवासी रामनारायण (42) पिता लादूलाल जाट 31 दिसंबर की रात एक फार्म हाउस से लौट रहे थे। इसी दौरान एक वरना कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल रामनारायण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने जताया हत्या का शक

रामनारायण की मौत के बाद परिजनों ने इसे साधारण हादसा मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या बताया। मृतक के पिता लादूलाल का कहना था कि गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी और इसी के चलते रेकी कर कार से टक्कर मारी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन भी किया।

अस्पताल चौकी के बाहर लोगों से समझाइश की गई थी।
अस्पताल चौकी के बाहर लोगों से समझाइश की गई थी।

जमीन विवाद से शुरू हुई रंजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि लांबिया निवासी रामनारायण और भंवरलाल जाट के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण भंवरलाल का भांजा सत्यनारायण रामनारायण से रंजिश रखने लगा।

सत्यनारायण ने हत्या की साजिश रची और इसमें अपने दोस्त कमलेश धाकड़ निवासी गणेशपुरा और मिट्ठूलाल जाट निवासी अरनिया को शामिल किया।

रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने कमलेश की कार से रामनारायण को टक्कर मारने की योजना बनाई और पहले उनकी गतिविधियों की रेकी की। उन्हें पता चला कि रामनारायण लांबिया स्टेशन की तरफ गया है और वापस घर लौटेगा।

इसके बाद तीनों आरोपी रास्ते में कार खड़ी कर इंतजार करने लगे। रात करीब 9.30 बजे रामनारायण के बाइक से लौटते समय कार से टक्कर मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।
पोस्टमॉर्टम के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस जांच में यह मामला गैर इरादतन हत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का पाया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही इस वारदात में अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

जांच टीम में ये रहे शामिल

आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच में रायला थाना प्रभारी मूलचंद, साइबर सेल एएसआई आशीष कुमार, कॉन्स्टेबल नारायणलाल, राजेश, रविंद्र, विक्रम, बनवारी और पिंटू चौधरी शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय