Poola Jada
Home » राजस्थान » पत्नी खाने के लिए बुलाने गई, पति फंदे पर मिला:लोहे के एंगल से लटककर दी जान; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पत्नी खाने के लिए बुलाने गई, पति फंदे पर मिला:लोहे के एंगल से लटककर दी जान; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

भीलवाड़ा में एक युवक ने अपने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी तब लगी जब युवक की पत्नी उसे खाना खाने को बुलाने गई। जहां युवक कमरे में लोहे के एंगल से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोटो वीडियोग्राफी करवाते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया- पटेल नगर क्षेत्र में एक युवक के सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां एक फैक्ट्री श्रमिक बृजेश शर्मा (30) पुत्र लक्ष्मण ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। बृजेश की पत्नी जब उसे खाना खाने के लिए उठाने गई, तब उसने युवक को कमरे के एंगल से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया।

पोस्टमॉर्टम के दौरान कागजी कार्रवाई करती थाना पुलिस
पोस्टमॉर्टम के दौरान कागजी कार्रवाई करती थाना पुलिस

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को उतरवाया और जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया। बृजेश मूल रूप से चिहुटआ, बिहार का रहने वाला था और पटेल नगर में रहकर फैक्ट्री में कार्य करता था। वह दो बच्चों का पिता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया
परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय