Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में कथित तांत्रिक ने 21 लाख रुपए ऐंठे:बोला- तंत्र विद्या से सोना निकालूंगा, 5 बकरों की देनी पड़ेगी बलि

जयपुर में कथित तांत्रिक ने 21 लाख रुपए ऐंठे:बोला- तंत्र विद्या से सोना निकालूंगा, 5 बकरों की देनी पड़ेगी बलि

जयपुर में कथित तांत्रिक के 21 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। उसने तंत्र विद्या से जमीन में गढ़ा सोना निकालने का दावा किया। 5 बकरों की बलि के साथ ही तंत्र विद्या की पूजा सामग्री के नाम पर रुपए ऐंठे। करधनी थाने में पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी कथित तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एएसआई भूपेन्द्र सिंह ने बताया- निवारू रोड के लालचंदपुरा निवासी हिम्मत सिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2023 में बहन के जरिए शक्ति सिंह नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी शक्ति सिंह ने तंत्र विद्या जानने के बारे में बताया। कहा- तंत्र विद्या से मैं अंदर जमीन में गढ़ा हुआ धन बता सकता हूं। मैंने आपकी बहन के गांव कोलवा में 7 बकरों की बलि देकर गाढ़ा था। उसमें भी काफी धन था, लेकिन उसकी सामग्री करोड़ों में थी। इसलिए आपकी बहन ने मना कर दिया था। आपके गांव मुझे लेकर चलो मैं वहां पर खेत में जाकर बता दूंगा कि वहां पर सोना गढ़ा हुआ है या नहीं।

खेत में बताया करोड़ों रुपए का सोना-चांदी मेरे गांव चलने और तंत्र विद्या की सामग्री के 50 हजार रुपए लगेंगे। इसके साथ ही 5 बकरों की बलि देनी पड़ेगी, जो करीब 75 हजार रुपए के आएंगे। विश्वास में लेकर जून-2024 में 1.25 लाख रुपए कैश ले लिए। रुपए लेने के बाद खुद की कार में बैठाकर अपने दो साथियों के साथ गांव ले गया। जांच कर कहा कि आपके खेत में करीब 20-25 किलो सोना और 15 किलो चांदी है। आपका काम पक्का हो जाएगा, लेकिन माताजी की पूजा की तंत्र विद्या में करीब 20-25 लाख रुपए का खर्चा है।

सम्मोहित कर ले लिए रुपए इतने रुपए नहीं होने की कहने पर आरोपी कथित तांत्रिक शक्ति सिंह ने अपनी तंत्र विद्या से नियंत्रण में कर सम्मोहित कर लिया। जिसके बाद कथित तांत्रिक जो कहता था वैसा ही नहीं चाहते हुए भी करना पड़ता था। आरोपी ने कहा कि आप मजदूरी करके 20-25 हजार रुपए कमाते हो। आपके खेतों में बहुत सोना है, मैं आपको करोड़ पति बना दूंगा। लेकिन उसके लिए तंत्र विद्या की सामग्री मंगवानी पड़ेगी, वे बहुत महंगी होती है। इसका पार्सल बाहर से मंगवाना पड़ता है। पार्सल आने में भी कभी एक महीने का समय लगता है। सम्मोहन में उसके कहे अनुसार रिश्तेदार-परिचितों से 20 लाख रुपए लेकर आरोपी शक्ति सिंह को दे दिए।

पता करने पर निकला शातिर ठग रुपए देने के एक महीने बाद कॉल करने पर कथित तांत्रिक शक्ति सिंह का मोबाइल नंबर बंद मिला। ढूंढने के दौरान आरोपी कथित तांत्रिक शक्ति सिंह उसे वैद्यजी के चौराहे के पास मिल गया। मोबाइल बंद आने की कहन पर उसने कहा- मैं अभी कहीं पर बिजी हूं, क्योंकि मुझे लोग गुरुजी के नाम से पुकारते है। मैं आपके सभी रिश्तेदारों के कॉन्टैक्ट में हूं। आप चिंता मत करो, आपकी सामग्री आने में समय लग रहा है। इसी झांसे में काफी समय निकाल दिया।

कथित तांत्रिक पर शक होने पर शक्ति सिंह के बारे में लोगों से पूछताछ की। पता चला कि उसका असली नाम रोशन बावरिया है, जो किशन रेनवाल का रहने वाला है। उसका पूरा परिवार तंत्र विद्या से लोगों को झांसा देकर ठगी का काम करते है। उसके खिलाफ करीब 50 ठगी के केस दर्ज है। रेनवाल थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ गाड़ियों में हथियार रखता है। दिए रुपए लौटाने की कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। शातिर ठग ने तंत्र विद्या से गढ़ा सोना निकालने का झांसा देकर 21.25 लाख रुपए ऐंठ लिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर के खाटूश्यामजी में हथियारबंद युवक गिरफ्तार:पुलिस ने सिसोदिया कॉलोनी से पकड़ा, देसी कट्टा किया बरामद

सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में रविवार को भीड़ के बीच देसी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने