Home » राजस्थान » SI भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला गिरफ्तार:एसओजी ने निलंबित टीचर को पकड़ा, पहले भी हो चुका गिरफ्तार

SI भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला गिरफ्तार:एसओजी ने निलंबित टीचर को पकड़ा, पहले भी हो चुका गिरफ्तार

उपनिरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयन कराने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में वांछित चल रहे आरोपी सुनील कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया है।

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया- चयनित अभ्यर्थी डालूराम मीणा पुत्र रामखिलाड़ी मीणा के स्थान पर हरसनराम देवासी पुत्र आईदानराम को डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा में बैठाया गया। साजिश के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करवा कर चयन सुनिश्चित किया गया।

आरोपी निलंबित टीचर है

आरोपी वर्तमान में निलंबित द्वितीय श्रेणी अध्यापक (हिन्दी विषय) है। यह डीईओ कार्यालय (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा, सिरोही में पदस्थ रहा है। इस संबंध में पुलिस थाना SOG, जयपुर में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

SOG द्वारा की गई कार्रवाई में पूर्व में डालूराम मीणा, हरसनराम देवासी और अन्य सहयोगी आरोपी उम्मेद सिंह को गिरफ्तार कर जेसी में भिजवाया जा चुका है। अनुसंधान के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में वांछित चल रहे सहयोगी आरोपी सुनील कुमार विश्नोई (31 साल) पुत्र सोमाराम विश्नोई, निवासी ग्राम-पोस्ट सांकड, पुलिस थाना सांचौर, तहसील सांचौर, जिला जालोर को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी में लिया गया है और मामले में आगे गहन अनुसंधान जारी है।

पहले भी हो चुका गिरफ्तार

SOG के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार विश्नोई पूर्व में भी शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस मामले में उसने चयनित अभ्यर्थी अशोक पटेल को डमी अभ्यर्थी उम्मेद सिंह उपलब्ध कराने के एवज में राशि प्राप्त की थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय