राजस्थान में कोहरे और शीत लहर के चलते 20 जिलों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ।
जयपुर में सर्दी के चलते 5वीं तक के बच्चों की 10 जनवरी तक और कक्षा 6 से 8वीं तक कक्षा की 8 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।
कोटा में आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 साल तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी। सीकर में 8वीं क्लास तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।
अजमेर में 5 वीं क्लास तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टी रहेगी, छठी से ऊपर की क्लास का टाइम बदला गया।
बूंदी में कोहरे के चलते ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, नागौर में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। कई शहरों में तो हाईवे पर सुबह नौ बजे तक हेडलाइट जलाकर गाड़ियां निकली। बूंदी में घने कोहरे के कारण ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रामनिवास मालव (60) की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला।

सड़क किनारे खड़े जुगाड़ से टकराई बस दौसा जिले के मंडावरी थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से भरे जुगाड़ से टकरा गई। हादसा कल्याणपुरा के पास घुमावदार मोड़ पर हुआ। बस सवाई माधोपुर से लालसोट जा रही थी। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए। 3 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।








