सीकर समेत शेखावाटी इलाका पूरी तरह शीतलहर की चपेट में है। पिछले 3 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सीकर में आज न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
इससे पहले यहां पर 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। जिले में तेज सर्दी के कारण आम जनजीवन प्रभावित है।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी है।

सोमवार को दोपहर में भी अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहने के चलते पूरे दिन सीकर में तेज ठंड का असर रहा। सीकर शहर समेत पूरे जिले में घना कोहरा छाया हुआ है।
फतेहपुर, सीकर शहर और गोरिया एरिया में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी करीब 50 मीटर से भी कम रही। शहर में डेनसिटी ज्यादा होने के बावजूद विजिबिलिटी कम रही।

रानोली में खेतों में फसल पर तिरपाल लगाकर को सर्दी से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने पर वाहन चालक भी धीमी गति से चल रहे हैं।
मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी सीकर में तेज सर्दी का दौर जारी रहेगा। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। 9 जनवरी तक सीकर में मौसम ड्राई रहने की संभावना है।






