Home » राजस्थान » उदयपुर में कड़ाके की सर्दी, स्कूलों का समय बदला:आज न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ, हाईवे पर छाया रहा कोहरा

उदयपुर में कड़ाके की सर्दी, स्कूलों का समय बदला:आज न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ, हाईवे पर छाया रहा कोहरा

उदयपुर में कोहरे और शीतलहर की वजह से आज उदयपुर और सलूंबर जिले के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। वहीं आज सुबह शहरी क्षेत्र में कोहरे का असर सोमवार से कम रहा। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रभाव बना रहा। इधर शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान गिरते हुए 7.6 डिग्री से. चला गया।

उदयपुर शहर में रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड में सुबह कोहरे की एक तस्वीर।
उदयपुर शहर में रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड में सुबह कोहरे की एक तस्वीर।

सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही रात को गलन बढ़ गई है। सुबह और शाम को ठंडी हवाओं के साथ ही सर्दी का असर बढ़ गया है। वैसे आज सुबह धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली।

उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के वहां से आगे की तरफ हाईवे पर कोहरे का असर है। वल्लभनगर कस्बे में भी सुबह कोहरा बना हुआ है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री से.दर्ज किया गया है।

उदयपुर-कुराबड़ रोड पर हल्के कोहरे का असर रहा।
उदयपुर-कुराबड़ रोड पर हल्के कोहरे का असर रहा।

इधर, उदयपुर और सलूंबर के जिला कलेक्टरों ने बीती रात को आदेश निकालकर सर्दी के असर के चलते स्कूलों का समय बदल दिया। आदेश के तहत दोनों जिलों के सरकारी और निजी स्कूलों का समय 6 जनवरी से आगामी आदेश तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।

इधर, स्कूलों के समय बदलने के आदेश निकलने के बावजूद कुछ निजी स्कूलों ने स्कूलों का समय अपने हिसाब से रखा जिस पर अभिभावकों ने विरोध जताया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय