Home » राजस्थान » सड़क पार कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला:बॉडी सड़क पर चिपकी, शरीर के चिथड़े बिखरे; लोगों ने हाईवे जाम किया

सड़क पार कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला:बॉडी सड़क पर चिपकी, शरीर के चिथड़े बिखरे; लोगों ने हाईवे जाम किया

भरतपुर के बयाना में घने कोहरे के बीच घर के बाहर सड़क पार कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचल दिया।

ट्रेलर का टायर महिला के ऊपर से निकल गया, जिससे उसका शरीर सड़क पर चिपक गया और चिथड़े बिखर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया।

इसके बाद बयाना से फतेहपुर सीकरी जाने वाले मेगा हाईवे को जाम कर दिया गया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी है। वहीं, लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसा गहनौली थाना क्षेत्र के कांदौली गांव में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हुआ।

ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम।
ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम।

बाड़े से घर लौटते समय कुचला

कांदौली गांव के रहने वाले रामदेव ने बताया- उनकी पत्नी फूलवती (52) सुबह अपने पशुओं को चारा खिलाने के लिए बाड़े गई थी। घर लौटते समय सड़क पार करते समय ट्रेलर ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। ट्रेलर का आगे का पहिये बॉडी के ऊपर से निकल गए, जिससे शरीर सड़क पर चिपक गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रेलर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों का गुस्सा, मेगा हाईवे हुआ जाम

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बयाना से फतेहपुर सीकरी जाने वाले मेगा हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता, तब तक हाईवे खोला नहीं जाएगा।

पुलिस ने ड्राइवर को किया हिरासत में

स्थानीय पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने भी जल्द ही मामले की जांच का आदेश दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय