Home » राजस्थान » चाइनीज मांझे के खतरे से निपटने आगे आए युवा:सीकर में सार्वजनिक जगहों पर बाइक-साइकिल पर बांधे सुरक्षा कवच

चाइनीज मांझे के खतरे से निपटने आगे आए युवा:सीकर में सार्वजनिक जगहों पर बाइक-साइकिल पर बांधे सुरक्षा कवच

सीकर में मकर संक्रांति के मौके पर चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। हर साल चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए अब सामाजिक संगठन सर्व समाज सेवा समिति के युवा आगे आए हैं।

समिति के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख हॉट स्पॉट्स पर साइकिलों और मोटरसाइकिलों पर मोल्ड स्टिक लगाकर लोगों की जान बचाने की पहल शुरू की है।

हर साल चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए अब सामाजिक संगठन सर्व समाज सेवा समिति के युवा आगे आए हैं।
हर साल चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए अब सामाजिक संगठन सर्व समाज सेवा समिति के युवा आगे आए हैं।

सर्व समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अब्दुल रहीम चौहान ने बताया कि मकर संक्रांति को सभी समाज के लोग उत्साह के साथ मनाते हैं। लेकिन चाइनीज मांझे की वजह से हर साल काफी दुर्घटनाएं होती हैं, इन दुर्घटनाओं में आमजन और पशु-पक्षी भी शिकार बनते हैं।

चाइनीज मांझे को लेकर दोपहिया वाहनों पर बांधे मोल्ड स्टिक

चौहान ने आगे बताया कि दोपहिया वाहनों पर जाते समय अचानक चाइनीज मांझा सामने आने पर कई बार दुर्घटना हो जाती है। चाइनीज मांझे पर रोकथाम के आदेशों के बावजूद इसकी बिक्री रुक नहीं रही है। दोपहिया वाहन सवारों को दुर्घटना से बचाने के लिए सर्व समाज सेवा समिति ने मकर संक्रांति तक मोल्ड स्टिक बांधने का काम शुरू किया है।

समिति के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख हॉट स्पॉट्स पर साइकिलों और मोटरसाइकिलों पर मोल्ड स्टिक लगाकर लोगों की जान बचाने की पहल शुरू की है।
समिति के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख हॉट स्पॉट्स पर साइकिलों और मोटरसाइकिलों पर मोल्ड स्टिक लगाकर लोगों की जान बचाने की पहल शुरू की है।

सार्वजनिक जगहों पर एकसाथ बाइक और साइकिल पर मोल्ड स्टिक बांधकर एक सुरक्षा कवच देने का काम किया जा रहा है। जिला कलेक्ट्रेट, कल्याण सर्किल, बजरंग कांटा, जांटिया बाजार, एसके हॉस्पिटल और रेलवे स्टेशन पर समिति के मो. शाहरुख, एडवोकेट फिरोज मुगल, मोहम्मद कैफ और बुनियाद अली ने मोल्ड स्टिक बांधी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय