Home » राजस्थान » शराबी जीजा ने नशे में साली के साथ किया रेप:गला दबाकर जान से मारने की धमकी, बहन और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज

शराबी जीजा ने नशे में साली के साथ किया रेप:गला दबाकर जान से मारने की धमकी, बहन और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज

अजमेर में एक महिला से रेप की वारदात करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने जीजा पर शराब के नशे में रेप कर गला दबाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जीजा और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच सब इंस्पेक्टर अनिल गुजराल की ओर से की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने पिता की पेंशन के डॉक्यूमेंट लेने के लिए अजमेर पिता के साथ आई थी। पिता के साथ वह अपनी बहन के घर रुकी थी। तभी बहन के बच्चे की तबीयत खराब होने पर पिता बहन के साथ बच्चे को लेकर अस्पताल चले गए।

शराब के नशे में जीजा ने किया रेप और मारपीट

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इसी बीच पीछे से उसकी दूसरी बहन का पति (जीजा)घर पहुंचा और शराब के नशे में उसके साथ छेड़छाड़ कर रेप किया गया। इस दौरान उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कई गई, जिसमें वह घायल हो गई। जब देर रात पिता और बहन घर लौटे तो उसने पूरा घटनाक्रम उन्हें बता दिया था।

जीजा की पत्नी को कॉल कर बुलाया अजमेर

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि परिवार की ओर से आरोपी जीजा की पत्नी को कॉल कर अजमेर बुलाया और उसे घटना की जानकारी दी। लेकिन बहन और उसके बेटे ने भी उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में बहन और जीजा के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया। रामगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय