Home » राजस्थान » सीकर में 14 साल की नाबालिग को ले गया युवक:परिवार ने किडनैपिंग का केस दर्ज कराया, बंधक बनाने का लगाया आरोप

सीकर में 14 साल की नाबालिग को ले गया युवक:परिवार ने किडनैपिंग का केस दर्ज कराया, बंधक बनाने का लगाया आरोप

सीकर जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर किडनैपिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

14 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बेटी को 18 दिसंबर को एक युवक सुबह करीब 10 बजे अपने साथ पहले फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया। जो आज तक वापस नहीं लौटी। युवक ने उनकी बेटी को बंधक बनाया हुआ है।

नाबालिग लड़की के परिवार ने अपने स्तर पर युवक के रिश्तेदारों का पता लगाया और फिर युवक के जीजा से बात की। युवक का जीजा अपने साथ एक गांव में नाबालिग लड़की को लेकर आ गया और फिर कपड़े लाने का नाम लेकर वापस लेकर चला गया। फिलहाल नाबालिग लड़की के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास