Home » राजस्थान » केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी कल सीकर आएंगे:ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में कौशल रथ को हरी झंडी दिखाएंगे

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी कल सीकर आएंगे:ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में कौशल रथ को हरी झंडी दिखाएंगे

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री व शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी 7 जनवरी को सीकर के दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी सुबह बीकानेर पहुंचेंगे और फिर वहां से लक्ष्मणगढ़ (सीकर) के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी दोपहर साढ़े 12 बजे लक्ष्मणगढ़ में पूर्व विधायक दिलसुख राय चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद जयंत चौधरी लक्ष्मणगढ़ से शिवसिंहपुरा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान, शिवसिंहपुरा में ‘कौशल रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

‘कौशल रथ’ से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को देंगे जानकारी ‘कौशल रथ’ पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं तक कौशल प्रशिक्षण, कॅरियर मार्गदर्शन और रोजगार से जुड़ी जानकारियां देना है। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी सीकर के ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में छात्राओं को संबोधित करेंगे।

चौधरी केंद्र सरकार की स्किल डवलपमेंट से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। राजस्थान में कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और जनसरोकारों से जुड़ी प्रोग्रेस रिपोर्ट का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेल में गैंगस्टर मोगली ने फिर अपना सिर फोड़ा:जेल प्रशासन और लॉरेंस गैंग पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप; 38 से ज्यादा केस दर्ज

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने शुक्रवार को एक बार फिर बैरिक में अपना