Home » राजस्थान » रींगस बस स्टैंड पर 25 वर्षीय युवक का शव मिला:पर्ची में लिखे मोबाइल नंबर से पहचान हुई, अलवर के निकटपुरा थोरागढ निवासी के रूप हुई पहचान

रींगस बस स्टैंड पर 25 वर्षीय युवक का शव मिला:पर्ची में लिखे मोबाइल नंबर से पहचान हुई, अलवर के निकटपुरा थोरागढ निवासी के रूप हुई पहचान

रींगस कस्बे के बीकानेर बस स्टैंड के पास मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान उसके पास मिली एक पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबरों के आधार पर हुई। परिजनों के पहुंचने पर शव का राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

बेहोशी की हालत में मिला था युवक

पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ के गट्टे पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवक को इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया और परिजनों को सूचित किया।

अलवर के निकटपुरा थोरागढ निवासी के रूप हुई पहचान

पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल रामस्वरूप बराला ने बताया- मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले थे। हालांकि, एक पर्ची मिली जिसमें मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। इन नंबरों के आधार पर मृतक की पहचान अलवर जिले के निकटपुरा थोरागढ निवासी 25 वर्षीय हरिराम प्रजापत पुत्र राम सिंह प्रजापत के रूप में हुई। मृतक के मामा ने फोन पर इसकी पुष्टि की है।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के मामा से बात हुई है। परिजनों के आने के बाद शव की शिनाख्त की कार्रवाई की जाएगी, जिसके उपरांत पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर के खाटूश्यामजी में हथियारबंद युवक गिरफ्तार:पुलिस ने सिसोदिया कॉलोनी से पकड़ा, देसी कट्टा किया बरामद

सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में रविवार को भीड़ के बीच देसी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने